Bagaha News: बगहा: बंदियों को खेल से सेहतमंद बनाने की पहल
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा उपकारा में बंदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की पहल की गई है। इसके तहत जेल प्रशासन की ओर से 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब 50 बंदियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कैरम और शतरंज के मुकाबले आयोजित किए गए। उपकारा अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि खेल गतिविधियां बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बंदियों में अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। समापन पर विजेता टीमों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बगहा टाइगर्स ने जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.