बगहा, अक्टूबर 26 -- ईंट-भट्ठा संचालकों पर रॉयल्टी बकाया Bagaha News: बेतिया। बंद ईंट भट्ठा मालिकों को खनन के रॉयल्टी के बकाया राशि का भुगतान करना होगा। अन्यथा निर्धारित समय सीमा के बाद कारवाई तय है।वहीं बकायदार मृत ईंट भट्ठा मालिकों के उत्तराधिकारी को रॉयल्टी के बकाया राशि का भुगतान एक मुश्त समझौता स्कीम के तहत करना होगा। उक्त बातें ईंट भट्ठा संघ के साथ बैठक में खनन विकास पदाधिकारी केशव कुमार पासवान ने कही। उन्होंने कहा कि10 करोड रुपए जिले के 1300 ईंट भट्ठा संचालकों के जिम्में बकाया है। फिलहाल सेटलमेंट स्कीम के तहत 16 मामलों का निष्पादन हुआ है। जिससे विभाग को 11.50 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई है। सभी बकायादारों को विभाग ने नोटिस दिया है।ताकि राज्य सरकार द्वारा ईंट-भट्ठों पर बकाये से संबंधित एकमुश्त समाधान योजना का लाभ बकायेदारों को मिल ...