बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर थाना क्षेत्र के जबका गांव में शनिवार की रात बकरी के रोटी खाने पर जेठानी ने देवरानी गायत्री उर्फ रमिता देवी (35)को मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य व सैंपल जुटाये। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। यह भी पढ़ें- जेठानी ने की देवरानी की हत्या, बिहार के बेतिया में बकरी और रोटी पर परिवार में खूनी जंग आवेदन मिलने पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम करा रविवार को शव परिजनों को...