बगहा, सितम्बर 24 -- Bagaha News: शनिचरी। नगर पंचायत मच्छरगांवा के वार्ड संख्या 10 स्थित बिशनपुरवा गांव में 29 आरडी साइफन नहर की सफाई के बाद करीब 15 दिनों से बंद मुख्य सड़क पर अब आवागमन शुरू हो गया है। सड़क पर जमा मिट्टी नहीं हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों की समस्या की खबर हिन्दुस्तान में गुरुवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद नगर प्रशासन ने कार्रवाई की है। इसके बाद सड़क से मिट्टी हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

ग्रामीणों की समस्या ग्रामीणों ने बताया कि बिशनपुरवा मटकोटा गांव से बच्चू बैठा के घर तक 29 आरडी साइफन नहर की जेसीबी से सफाई कराई गई थी। सफाई के दौरान नहर से निकाली गई मिट्टी मुख्य सड़क पर ही डाल दी गई थी। मिट्टी जमा रहने से सड़क पर बाइक और साइकिल तक का आवागमन बाधित हो गया था। इससे स्कूली बच्चों राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशान...