बगहा, अगस्त 23 -- Bagaha News: चनपटिया। गत शुक्रवार की सुबह गोपालपुर थाने के घोघा तिवारी टोला निवासी बंटी तिवारी (24) का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने गोपालपुर पुलिस से जमीन के विवाद में बंटी की हत्या करने की बात बताई है। एसडीपीओ-1 अजीत कुमार ने बताया कि घोघा तिवारी टोला के राधेश्याम की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर में पिता ने घोघा बाबू टोला निवासी राहुल सिंह (30), चनपटिया थाना के चौबेटोला निवासी ऋषि पांडेय (40) व मुन्ना पाण्डेय को आरोपित बनाया है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर तकनीकी एवं मानवीय इनपुट के आधार पर जांच कर रही है।

घटना की जानकारी ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह बंटी तिवारी का शव उसके घर से लगभग दो सौ मीटर दूर आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। एफआईआर में पिता ने...