बगहा, अक्टूबर 26 -- Bagaha News: नौतन। समकालीन अभियान के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर पुर्व के कांड में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा का आरोपी बैरा परसौनी का शैलेन्द्र चौधरी बताया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाने के 137/26 में मारपीट के मामले में केस दर्ज है जो पकड़े जाने के डर से विगत कई महिनों से फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सोमवार के दिन जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...