Bagaha News: फरार आरोपी के घर चस्पाया इश्तेहार
बगहा, नवम्बर 28 -- Bagaha News: चनपटिया। चनपटिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बनकट कैथवलिया गांव में शनिवार को पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त नजरे आलम के घर इश्तेहार चस्पाया। न्यायालय के आदेश पर एसआई सुरेश सिंह ने बैंड-बाजे के साथ ग्रामीणों के समक्ष इश्तेहार चस्पाने की कार्रवाई की। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रहमतुल्लाह अंसारी के पुत्र नजरे आलम के विरुद्ध थाने में केस दर्ज है। वह काफी दिनों से फरार चल रहा है। यदि वह शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.