बगहा, अगस्त 31 -- Bagaha News: रामनगर। थाना क्षेत्र के कटसिकरी गांव में सोमवार दोपहर में प्रेमी मठिया के पप्पू अंसारी संग रह रही नैना देवी पति का घर कब्जाने पहुंची। प्रेमी व उसकी मां के साथ उसने ताला तोड़कर सामान निकालना शुरू किया। लोगों की सूचना पर पति मझौलिया से घर लौटा। इसके बाद पति समेत लोगों ने महिला, उसके प्रेमी व प्रेमी की मां की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे घर में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को छुड़ाने का प्रयास किया। इससे लोगों के विरोध पुलिस पुलिस को झेलना पड़ा। लोगों से पुलिस की झड़प हुई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, पुलिस से धक्का-मुक्की भी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी राजेश कुमार, बगहा एसडीपीओ निहार भूषण समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर 12 बजे से चला हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी के पहुंच...