Bagaha News: प्रिंसिपल व बर्सर के भरोसे चनपटिया डिग्री कॉलेज में शुरू हुई पढ़ाई
बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया प्रखंड के कुमारबाग स्थित हाईस्कूल के प्रांगण में खुले नए राजकीय डिग्री कॉलेज में उद्घाटन के साथ mercredi से ही शैक्षणिक सत्र शुरू हो गयी है और स्नातक की कक्षाएं संचालित की जा रही है। लेकिन, शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने और कर्मचारियों की कमी ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रिंसिपल व बर्सर के भरोसे ही शुरू है। इसके अलावे डिग्री कॉलेज में एक लिपिक और एक कंप्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति की गई है। ऐसे में कॉलेज की सफाई से लेकर घंटी बजाने तक की जवाबदेही वहां के प्राचार्य पर ही होगी। डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सुमन ने बताया कि फिलहाल कॉलेज में छह विषयों की पढ़ाई शुरू की गयी है। अभी तक 67 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.