बगहा, अक्टूबर 12 -- Bagaha News: बेतिया। चनपटिया प्रखंड के सतवरिया स्थित राज कुमार शुक्ल महाविद्यालय (आरकेएस कॉलेज) में प्राचार्य पद से जुड़े विवाद में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार को जांच का निर्देश दिया है। बोर्ड ने शिकायतकर्ता रामकिशोर सिंह की ओर से सहयोग पोर्टल पर दिए गए आवेदन के आलोक में संबंधित परिवाद के सभी बिंदुओं की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। आनंद कुमार श्रीवास्तव की नियुक्ति प्रक्रिया तथा उनकी सेवा से जुड़े तथ्यों की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत के अनुसार, आनंद कुमार श्रीवास्तव ने वर्ष 2018 से 2024 के बीच उच्च विद्यालय, मरजदवा में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य किया था। प्राचार्य पद से जुड़े विवाद का अंतिम निराकरण होने तक महाविद्यालय की अनुदान राशि का वितरण और भुगतान स्थ...