बगहा, अक्टूबर 10 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय । जिले में बिना सक्षम प्राधिकार से छुट्टी स्वीकृत कराए अनुपस्थित रहने वाले शिक्षा सेवकों और तालीमी मारकज पर शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा। इसे लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता) ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षा सेवक तालिमी मरकज संघ के बैनर तले 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक पटना में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कुछ शिक्षा सेवकों के सक्षम प्राधिकार से अवकाश स्वीकृत कराए बिना प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना मिली है।इस मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि पश्चिम चंपारण जिले में कार्यरत ऐसे शिक्षा सेवकों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जो उक्त अवधि में बिना...