बगहा, सितम्बर 9 -- Bagaha News: बेतिया। शहर के व्यावसायिक क्षेत्र मीना बाजार स्थित सेहत दवाखाना में मंगलवार की देर शाम पुलिस प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान से चार प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं मिली है। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे सदर एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि सेहत दवाखाना में बिना किसी डॉक्टर के पूर्जा के धड़ल्ले से प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है।

जांच और कार्रवाई इसकी पुष्टि को लेकर एक प्रतिबंधित दवा की खरीदारी कराई गई,तब दुकानदार ने बिना चिकित्सक के पूर्ज के दवा संबंधित व्यक्ति को बेचा गया। जांच के दौरान दुकान के स्टॉक से चार अलग-अलग श्रेणियों की ऐसी दवाइयां मिलीं, बिना अधिकृत डॉक्टर की सलाह की बिक्री की जा रही थी। सदर एसडीएम ने स्पष्ट किया कि जब्त दवाओं...