बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: बेतिया, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामलखन सिंह यादव कॉलेज के समीप पोखर में गुरुवार सुबह मजदूर की शव मिला। उसकी पहचान पूर्वी करगहिया वार्ड-31 के रकटू महतो के पुत्र अनिल कुमार (28) के रूप में हुई है। जानकारी पर परिजनों समेत लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। इधर, परिजनों ने अनिल की हत्या की आशंका जताई है। घटनास्थल पर पहुंचे मुफस्सिल थाने के दारोगा ओम कुमार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों से आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जीएमसीएच पहुंचे छोटे भाई ने बताया कि अनिल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की अहले...