Bagaha News: पोखरा में डाला जहर, मछलियां मरीं
बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: बगहा। चौतरवा थाना के कोल्हुआ चौतरवा में असामाजिक तत्वों ने मछली पालन हो रहे पोखरे में जहरीला पदार्थ डाल दिया। जिससे लाखों रुपए की मछलियां मर गई। मामले में कोलुहवा निवासी अबू साबिर ने चौतरवा थाना में आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदक का कहना हैं कि पोखरा में मछली पालन किया जाता है। किसी के द्वारा पोखरे में जहर डाला दिया गया जिसकी जानकारी उसे 21 सितंबर को मिली। उन्होंने आरोप लगाया है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर पोखरे के पानी में जहरीला पदार्थ डालकर मछलियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया है। चौतरवा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.