Bagaha News: पुल के पास 12 घंटे फंसी रही ट्रैक्टर ट्रॉली
बगहा, नवम्बर 2 -- Bagaha News: योगापट्टी। प्रखंड क्षेत्र के नवलपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक के बेनीमाधव टोला में गंडक नदी के पानी से क्षतिग्रस्त मुख्य सड़क पर बने चचरी पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली करीब 12 घंटे तक फंसी रही।रविवार की देर रात जेसीबी मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।बताया जाता है कि गंडक नदी के तेज बहाव में बेनीमाधव टोला की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी।इससे गांव का आवागमन प्रभावित हो गया।ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चचरी पुल का निर्माण कर किसी तरह पैदल और छोटे वाहनों का आवागमन बहाल करने का प्रयास किया।हालांकि इस रास्ते से चारपहिया और भारी वाहनों का परिचालन अब भी बाधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.