बगहा, नवम्बर 23 -- Bagaha News: वाल्मीकिनगर। जिले भर में चल रहे एसड्राई अभियान के तहत वाल्मीकि नगर पुलिस ने न्यायालय के दो वारंटि रामचंद्र यादव पिता काशी यादव तथा भुअर मुसहर पिता गिरधारी मुसहर दिनों का ग्राम मलकौली को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम गिरफ्तार किया। वहीं दारू के खिलाफ छापेमारी अभियान में भीम कुमार पिता योगेंद्र राम ग्राम रमपुरवा हरिजन टोला को शराब का कारोबार करने के आरोप में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 182/26 दर्ज किया गया। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दो वारंटी सहित एक कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास्त में बगहा भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...