बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: बगहा। वाल्मीकि नगर पुलिस ने जिले में चल रहे समकालीन अभियान के तहत रविवार की रात गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय के दो वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय के वारंटी मोहन बिन व बलराम उर्फ बुलेट कुशवाहा को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: मारपीट मामले में धनजोरबा और लोढ़िया से दो वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...