बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के कठैया चौक पर शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार साह समेत उनके भाई और बेटे जख्मी हो गए। मारपीट के दौरान जख्मी होने के बाद दुकान के अंदर भागकर व्यवसायी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ दुकान का शटर बंद कर खुद को अंदर कर लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस का पहुँच सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कपड़ा व्यवसायी मनोज कुमार साह,नितेश कुमार, दीपचंद कुमार और विक्रम साह को सुरक्षित थाना लेकर आई।सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि कठैया-गहिरी रोड मे कठैया चौक पर नौतन थाना क्षेत्र के धूमनगर निवासी मनोज कुमार साह की कपड़े की दुकान है। व्यवसायी के अनुसार उन्होंने अभिषेक पासवान के भाई से उक्त जमीन ख...