Bagaha News: पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली
बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: साठी। साठी थाना क्षेत्र के खाप टोला परोराहा गांव में साढ़े तीन माह के नवजात की मौत मामले में 24 घंटे बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भय और तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह खाप टोला वार्ड नंबर एक परोराहा गांव निवासी रविंद्र राम का साढ़े तीन माह का पुत्र घर के अंदर सो रहे माता-पिता के बीच से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।खोजबीन के बाद शनिवार की दोपहर गांव से करीब 200 मीटर उत्तर छठिया घाट के समीप एक गड्ढे से मासूम का शव बरामद किया गया। घर के अंदर से नवजात के गायब होने और कुछ ही दूरी पर उसका शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.