Bagaha News: पुलिया में युवक का शव मिलने से सनसनी
बगहा, अक्टूबर 6 -- Bagaha News: बेतिया,एसं। बेतिया-नौतन मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के समीप स्थित एक पुलिया के नीचे से मंगलवार की शाम पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। युवक लगभग 18 वर्ष का प्रतीत हो रहा है। युवक ब्राउन कलर का शर्ट पहना है। जबकि शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। मुफस्सिल पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। अर्धनग्न शव होने के कारण गांव के कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। मंगलवार की शाम ग्रामीण पुलिया की ओर गए तो पुलिया के नीचे पानी में युवक का शव देखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.