Bagaha News: पीसीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिया गया सैंपल
बगहा, अक्टूबर 13 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हिन्दुस्तान संवादता। नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड एक की बहुचर्चित पीसीसी सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को सहायक अभियंता की मौजूदगी में गुणवत्ता की जांच हेतु कोर कटिंग कर नमूना लिया गया। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज किया। जानकारों ने बताया है कि कोर कटिंग से लिए गये सैंपल को जांच के लिए असैनिक अभियंत्रण विभाग, एमसीई मोतिहारी भेजा गया है। गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने रविवार की दोपहर में वार्ड एक में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने विभागीय कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता को नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता के संबंध में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। एसडीएम श्री गोविंदा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.