बगहा, अक्टूबर 11 -- Bagaha News: नरकटियागंज,हिसं। एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने रविवार की दोपहर नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड एक में नवनिर्मित पीसीसी सड़क का निरीक्षण किया। करीब आधे घंटे के निरीक्षण के बाद उन्होंने मौके से ही विभागीय कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता से बातचीत की तथा नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता के संबंध में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एसडीएम श्री गोविंदा ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में उन्होंने निरीक्षण करते हुए जांच रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट के आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि यह वहीं पीसीसी सड़क है जो एक महीने में ध्वस्त हो गई थी। इसके बाद पूरी तरह सड़क तोड़कर नया निर्माण कराने का आदेश प्रशासन द्वारा दिया गया था। किंतु जिला प्रशासन के आदेश का पालन करने में भी तीन वर्ष गुजर गए। ...