बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: बेतिया, हमारे संवाददाता। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत जिले की चयनित लाभुकों के लिए मार्जिन मनी के रूप में 73 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि को पाकर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लाभुक अपने औद्योगिक यूनिट की शुरुआत कर सकते हैं।

राशि की स्वीकृति इसकी जानकारी देते हुए उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज ने यह बताया कि खादी और ग्राम उद्योग आयोग मुंबई की पहल पर राशि की स्वीकृति हुई है। इस योजना के तहत फिलहाल जिले के 25 लाभुक का चयन किया गया है जिनको अनुदान की राशि भी प्रदान की जाएगी।

बैंकों का सहयोग यहां बता दे की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया सहित जिले के 7 अन्य बैंकों को राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दे दिया गया है। उद्योग विभाग की ओर से चयनित लाभुक इन बैंकों से सं...