बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: पिपरासी (प.चं.)। वीटीआर से सटे पिपरासी प्रखंड की सेमरा लबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव स्थित मकसूदन घाट के समीप तेंदुआ देखे जाने की सूचना से ग्रामीणों में चिंता है। किसान तेंदुए के डर से गन्ने और केले के खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। इससे खेतों में लगी फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। किसानों के अनुसार, बीते दिनों आई बाढ़ के बाद बुधवार को बीरबल चौहान, राजू यादव, डोमई यादव, घूरा चौहान और मिठाई राय फसल का जायजा लेने गन्ने और केले के खेत की ओर गए थे। इसी दौरान बीरबल चौहान के केले के खेत में उन्हें बाघ या तेंदुए जैसा हिंसक वन्यजीव घूमता दिखाई दिया। खतरा भांपकर सभी किसान वहां से भागकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।

खेत में मिले ताजे पगमार्क गुरुवार को चार-पांच ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दोबारा ...