बगहा, जुलाई 3 -- Bagaha News: पिपरासी। पिपरासी के दियारा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया। बकरी पर हमला करते देख चरवाहों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ बकरी को छोड़कर पास के गन्ने के खेत में भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे टाइगर ट्रैकर सर्वेंद्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की।

तेंदुए की पुष्टि रेंजर श्रीमान मालाकार ने बताया कि सूचना मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। तेंदुए के रेस्क्यू के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। तब तक क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

स्थानीय किसानों की चिंता बीडीसी नीरज शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटककर आए कई तेंदुए पिपरासी प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में डेरा जमाए हुए हैं। वे समय-समय पर पा...