बगहा, अगस्त 20 -- Bagaha News: बेतिया। फर्जी गवाहों के आधार पर पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र बनवाने का मामले का खुलासा होने पर हड़कंप मच गया है। इसकी शिकायत मिलने के बाद सदर अंचल कार्यालय ने मामले की जांच की, जिसमें प्रमाणपत्र तैयार कराने में फर्जी तथ्यों और गलत गवाही का इस्तेमाल किये जाने की पुष्टि हुई। इसपर प्रमाणपत्र को रद्द कर दिया गया। मामले में कालीबाग में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ,बेतिया सदर की ओर से कालीबाग थानाध्यक्ष को भेजे पत्र के अनुसार, कालीबाग घुसुकपुर वार्ड-4 के मो. अनवर की शिकायत पर जांच की गई। आरोप लगाया गया था कि गलत गवाही और फर्जी तथ्यों के आधार पर पूर्व में पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र हासिल किया गया है। दस्तावेजों और तथ्यों में कई कमियां मिलीं। इसके बाद मो.हारून के नाम से जारी प्रमाणपत्र को निरस्त कर दिया ग...