Bagaha News: पारसा से चोरी गया ट्रैक्टर ट्रॉली रमपुरवा सरेह से चार दिनों बाद बरामद
बगहा, जुलाई 14 -- Bagaha News: मझौलिया,एक प्रतिनिधि। परसा डुमरिया गांव के वार्ड 07 से बिगत 10 जुलाई को चहारदीवारी का ताला काटकर चोरी गयी आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली सोमबार की अहले सुबह रमपुरवा सरेह से बरामद की गयी।जानकारी एसएचओ अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली सही सलामत है।बताते चले कि बिगत शुक्रवार की रात किसान परवेज आलम की चहारदीवारी की ताला काट कर उसके भीतर रखे ट्रैक्टर व ट्रॉली की अज्ञात अपराधकर्मियों ने चोरी की थी।इस वावत ट्रैक्टर मालिक ने मझौलिया थाना में एफआईआर किया था ,साथ ही पुलिस कप्तान कुमार गौतम से मझौलिया थाना में मिलकर अपनी आपबीती सुनायी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.