बगहा, अक्टूबर 22 -- दुर्गा पूजा के बाद विद्यालयों में पढ़ाई शुरू Bagaha News: योगापट्टी एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के अवसर पर पांच दिनों तक बंद रहने के बाद गुरुवार को योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय खुल गए।विद्यालय खुलने के पहले दिन बच्चों की उपस्थिति करीब 50 फीसदी रही। छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने पठन पाठन की प्रक्रिया शुरू कराई।वहीं विद्यालयों में साफ सफाई भी कराई गई।ताकि बच्चों को स्वच्छ वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिल सके। पांच दिनों की छुट्टी के बाद विद्यालय खुलने पर पहले दिन बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम रही।प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गईं।विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को पढ़ाया और नियमित पठन पाठन की व्यवस्था को सुचारू बनाने पर ध्यान दिया। छुट्टी के बाद विद...