बगहा, अगस्त 8 -- Bagaha News: जगदीशपुर,एक संवाददाता पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संस्कार भारती विद्यालय पकड़िया के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यालय परिसर व उसके आसपास दर्जनों पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पौधो की रक्षा करना भी हम सभी का पहला कर्तव्य है। पेड़-पौधों के आसपास रहने से ही हमारा जीवन स्वस्थ और स्वच्छ रह सकता है।प्रकृति की सभी क्रियाएं पर्यावरण पर निर्भर हैं।पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को एहतियाती सुरक्षा जैसे सड़क सुरक्षा,महिला सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण व साइबर ठगी से बचा...