बगहा, अक्टूबर 9 -- Bagaha News: बेतिया। पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का विषय है। उक्त बातें एमजेके कॉलेज में भूगोल विभाग की प्रध्यापिका डॉक्टर बरखा चपलोत में शुक्रवार को कही। एमजेके कॉलेज के भूगोल विभाग में पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन विषय पर शुक्रवार को पोस्टर प्रस्तुति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 30 छात्र-छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों, प्राकृतिक आपदाओं और उनसे बचाव के उपायों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भूगोल विभाग की प्राध्यापक डॉ. बरखा चपलोत ने किया। आयोजन में डॉ. तृप्ति और डॉ. योगेंद्र सम्यक ने सहयोग किया। निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. मेनका और डॉ. जितेश शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रच...