बगहा, अक्टूबर 1 -- Bagaha News: बगहा। शारदीय नवरात्रि तैयारी जोर पकड़ती जा रही है। मां की मूर्ति का निर्माण कार्य जहां जोर शोर से चल रहा, वहीं पूजन पंडाल की सजावट भी शुरू हो गई है। नगर के मलकौली पठखौली पूजा समिति इस बार भी ख़ास ढंग से पूजन की तैयारी चल रही है। करीब 10 लाख की लागत से भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। आयोजनसमिति के संरक्षक हरेंद्र सिंह, शिवशंकर गुप्ता, वेद प्रकाश पाठक ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य बालाजी मंदिर के रूप में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पूजा समिति के अध्यक्ष अजय मोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमन सौरभ, सचिव सन्नी गुप्ता,मणी यादव, विक्की सोनी आदि ने बताया कि इस बार आने वाले भक्त मुख्य गेट पर बजरंगबली का दर्शन करेंगे। इसके आगे अन्य देवी देवताओं के दर्शन के बाद गर...