बगहा, अगस्त 22 -- Bagaha News: लौरिया। बस-ट्रक हादसे के शिकार पांचों लोगों के शव पहुंचने के पूर्व दाह संस्कार करने के लिए पचाठी बनाकर लोग इंतजार कर रहे थे। ताकि ज्यादा देर तक शव को दरवाजे पर नहीं रखा जाए। कारण कि अत्यधिक रोने व शोक करने से कइयों की तबीयत बिगड़ सकती थी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: बस के रौंदने से बिखरी थीं टूटीं कुर्सियांदाह संस्कार की तैयारी पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही दाह संस्कार के लिए मठिया घाट पर ले जाने की तैयारी लोग कर चुके थे। शव पहुंचते ही करीब 15 मिनट के बाद सबसे पहले भोला दुबे उर्फ राकेश दुबे का शव दाह संस्कार करने के लिए निकला। लेकिन कुछ देर के बाद शव को सड़क के किनारे रखकर अन्य शेष शवों का वे लोग इंतजार करने लगे, ताकि एक साथ सभी लोग श्मशान घाट जाकर उनका दाह संस्कार कर सकें। करीब दो घंटे बाद एक साथ सभी शवों ...