बगहा, जुलाई 9 -- Bagaha News: नौतन। प्रखंड की खड्डा ग्राम पंचायत राज की पंचायत समिति सदस्य नेहा खातून ने प्रखंड प्रमुख पर नियमों की अनदेखी कर योजनाओं का संचालन कराने, वित्तीय अनियमितता बरतने तथा जनप्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने उप विकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अलग-अलग आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में नेहा खातून ने कहा है कि उनके पंचायत समिति क्षेत्र संख्या-05 में उनकी अनुशंसा एवं सहमति के बिना विभिन्न विकास योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योजनाओं में नियमों का उल्लंघन करते हुए वित्तीय अनियमितता की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...