बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: बेतिया। जिले की सभी 303 ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन रविवार को किया गया। डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं से सभी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ई-ग्राम स्वराज, ई-पंचायत एवं अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज योजनाओं, पंचायत की आय-व्यय, आगामी विकास कार्यों तथा पंचायत की आय के स्रोतों में वृद्धि के उपायों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात का 137 वाँ संस्करण का प्रसारण भी किया गया। उन्होंने बताया की पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के अगस्त माह का थीम सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: चौथम की 13 पंचायतों में मनाया गया पंच...