बगहा, नवम्बर 2 -- आरक्षण पात्रता की समीक्षा के लिए आयोग का जिला भ्रमण Bagaha News: बेतिया। निज संवाददाता । सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा गठित अति पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग को पंचायती राज विभाग, बिहार की अधिसूचना के माध्यम से बिहार पंचायत आम निर्वाचन, 2026 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण प्रदान किए जाने की पात्रता की समीक्षा हेतु समर्पित आयोग के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसी क्रम में अति पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग के अध्यक्ष डॉ० नवीन कुमार आर्य द्वारा जिले का भ्रमण किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि आयोग द्वारा पंचायतवार एवं प्रखंडवार आवश्यक सूचनाओं, अभिलेखों एवं संबंधित आंकड़ों का संकलन एवं विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर समुचित अध्ययन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। भ्रमण के दौरान अध्यक्ष के द्वारा जिला अतिथि गृह सभागार में ब...