बगहा, अक्टूबर 31 -- Bagaha News: बेतिया/जगदीशपुर। नौतन प्रखंड के झखरा स्थित ईश्वर शांति महाविद्यालय एवं ईश्वर शांति विधि महाविद्यालय के साथ रामनगर की एपीजे अब्दुल कलाम डिग्री और लॉ कॉलेज में शनिवार को बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ दिनेश चंद्र राय आएंगे। कुलपति के आगमन को लेकर शुक्रवार को दोनों ही महाविद्यालय में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। अम्मा ट्रस्ट द्वारा संचालित ईश्वर शांति महाविद्यालय के दोनों संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम में नए प्रशासनिक भवन का शिलान्यास, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र वितरण तथा महाविद्यालय की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। जबकि एपीजे अब्दुल कलाम महाविद्यालय में फाऊंडेशन डे मनाया जाएगा। यहां पर कुलपति दोपहर के 11:00 बजे आएंगे। जबकि नौतन के ईश्वर शांति महाविद्यालय में कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक महाव...