बगहा, अक्टूबर 6 -- Bagaha News: मैनाटाड़। प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय टोला चपरिया में निर्माणाधीन वर्ग कक्ष भवन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों व स्थानीय लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर जांच कराने की मांग की। ग्रामीण दशरथ राम, वार्ड सदस्य अच्छेलाल कुमार, आरती देवी, फूलमती देवी, जगदीश पासवान, छोटेलाल राम, संतोष कुशवाहा रमोद पंडित, सरवन राम , अनरुद पासवान, अवधेश कुमार, मनोज रावत, मुन्ना रावत, संदीप कुमार, भगेलू राम आदि ने बताया कि निर्माणधीन भवन के छत की ढलाई के लिए मानक के अनुसार सरिया नहीं लगाया गया है। मामले को लेकर विभाग की जेई पूनम कुमारी से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो उनका मोबाइल दूसरा कोई रिसीव किया और उसने बताया कि जेई अभी मिटिंग में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...