बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरए बिहार विवि में कई कॉलेजों के प्राचार्य बदले जाएंगे। विवि में हुई प्राचार्य तबादला कमेटी की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई प्राचार्यों के तबादले पर चर्चा हुई। जिन प्राचार्यों के बदलने की बात चल रही है उनमें कई बड़े कॉलेज के हैं और पिछले वर्ष ही विवि सेवा आयोग से चयनित होकर आए हैं। हालांकि, बीआरएबीयू प्रशासन की तरफ से इसकी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उधर, प्राचार्यों के तबादले को लेकर विवि में दिनभर कयास लगाए जाते रहे। सभी कर्मचारी और शिक्षक अपने अपने हिसाब से प्राचार्यों के तबादले पर चर्चा कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बीआरएबीयू में कई कॉलेजों के बदलेंगे प्राचार्य हालांकि, विवि की यह बैठक पूरी तरह से गोपनीय रखी गई थी। बैठक में शाम...