Bagaha News: निचले इलाकों के लोगों ने ली राहत की सांस
बगहा, अगस्त 27 -- Bagaha News: बगहा। नेपाल में लगातार बारिश के बाद गंडक नदी में बढ़े जलस्तर से पैदा हुआ बाढ़ का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। गंडक बराज वाल्मीकिनगर से पानी के डिस्चार्ज में कमी आने के बाद नदी का जलस्तर भी घटने लगा है। इससे प्रशासन के साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, एहतियातन प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सजग रहने की अपील की है। गुरुवार सुबह गंडक बराज वाल्मीकिनगर से करीब 1.04 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जलस्तर में कमी के बाद ऊंचे स्थानों पर शरण लेने वाले लोग अब धीरे-धीरे अपने घरों को लौटने लगे हैं। कई परिवार रातभर बाढ़ की आशंका को लेकर जागते रहे। प्रशासन लगातार निगरानी व लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जाती रही। यह भी पढ़ें- नेपाल से बहकर आ रहे सामान लूटने की होड़, उफनती गंडक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.