बगहा, जुलाई 11 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय। सभी छोटे एवं बड़े नालों की सफाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराई जाए तथा जिन क्षेत्रों में जलजमाव की संभावना है, वहा विशेष सतर्कता बरतते हुए आवश्यक निवारक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जाए।उक्त बाते नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने शनिवार को नाला साफ सफाई के निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों को कही। मानसून के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या की रोकथाम तथा सुचारु जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त तथा नगर निगम के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...