बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: हरनाटाड़। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के सेमरीडीह में सोमवार दोपहर बाद तीन बजे शौच के बाद नाला के पास गए गांव के ही किसान भीम बीन (56) पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया। दरअसल, जैसे ही भीम नाले के पानी को हाथ से छूने के लिए झुके घात लगाए मगरमच्छ ने उनके सिर को अपने जबड़े में दबोच लिया। इसके बाद उन्हें खींचकर गहरे पानी में लेकर चला गया।

घटनास्थल पर खोजबीन देर शाम तक भीम जब घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। सात-आठ बजे रात में नाला के समीप जब ग्रामीणों के साथ परिजन पहुंचे तो भीम का क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। उनके सिर को मगरमच्छ बुरी तरह चबा चुका था। सूचना पर मदनपुर वन्य क्षेत्र के वनपाल व थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। मदनपुर...