बगहा, जुलाई 25 -- Bagaha News: जगदीशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक अजीब मामला सामने आया है। पुत्र नहीं होने पर अपने नाती को गोद लेकर वारिस बनाने वाले एक बुजुर्ग के बैंक खाते से कथित रूप से 70 लाख की फर्जी निकासी किए जाने का आरोप लगा है।

मामले की जानकारी इस मामले में पीड़ित ने अपने गोद लिए नाती के खिलाफ थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि पकड़िया के काशीनाथ तिवारी की चार पुत्रियां हैं।

बुजुर्ग का निर्णय चारों की शादी करने के बाद उन्होंने सभी को बराबर-बराबर हिस्सा दिया तथा अपनी शेष संपत्ति का एक भाग अपने पास रखा। बुढ़ापे का सहारा बनने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी बड़ी पुत्री के पुत्र अमन कुमार मिश्रा उर्फ राजा कुमार को गोद लेकर अपना वारिस बनाया था।

फर्जी निकासी आरोप है कि अमन ...