बगहा, अगस्त 18 -- Bagaha News: बेतिया। नाग पंचमी और तृतीय सोमवारी के अवसर पर सोमवार को नगर के शिवालयों में पूजा पाठ करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही महिलाएं नाग देवता की प्रतिमा और तस्वीरों की पूजा करने के लिए सक्रिय दिखी। अधिकांश घरों के मुख्य दरवाजे पर नाग देवता का प्रतीक चिन्ह बनाकर पूजा अर्चना की गई। कटहल के पत्ते, बालू, गोबर,दूध और सिंदूर थाली में लेकर महिलाएं पास के मंदिरों में पहुंची और वहां से पूजा अर्चना कर घर के मुख्य दरवाजे पर भी विशेष पूजा अर्चना की गई ताकि परिजनों को विशेष सुरक्षा मिल सके। सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर नगर के सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिव मंदिर, पियुनी बाग स्थित शिव मंदिर, हरी वाटिका चौक स्थित शिव मंदिर, काली बाग परिसर स्थित शिव मंदिर, तीन लालटेन चौक स्थित शिव मंदिर तथा खैरटिया के तीन शिव ...