बगहा, सितम्बर 28 -- Bagaha News: चौतरवा। पुलिस ने शराब धंधेबाजों सहित शराब का सेवन करने वाले के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत नशे की हालत में पांच शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरसत में जेल भेजा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया की एस आई अजीत कुमार व संजय कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न जगहों से पांच शराबियों को गिरफ्तार किया गया है जो नशे की हालत में हो हल्ला कर रहे थे। उन्होंने बताया की छापेमारी ने बेतिया कालीबाग निवासी युवराज कुमार, नवलपुर थाना क्षेत्र के बलडीहा निवासी अवधेश चौबे,सेमरिमन निवासी संदीप राम,अवधेश राम सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार सभी लोग नशे की हालत में हो हल्ला कर रहे थे जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...