बगहा, सितम्बर 7 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। चाय-बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना बीते तीन सितंबर की बताई जा रही है। इस संबंध में नगर के सबुनी चौक निवासी ई-रिक्शा चालक रंजय बैठा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में रंजय बैठा ने बताया कि वह 3 सितंबर की सुबह बस स्टैंड में सवारी के इंतजार में ई-रिक्शा लगाए हुए था। इसी दौरान एक व्यक्ति सवारी बनकर उसके पास आया। उसने टायर लाने के लिए चार सौ रुपये में ई-रिक्शा तय किया। इसके बाद आरोपित ने चाय पीने की बात कही।

घटना का विवरण दोनों एक दुकान पर पहुंचे, जहां चाय और बिस्कुट खाने के बाद वहां से निकल पड़े। रास्ते में ई-रिक्शा चालक को नशा सा महसूस होने लगा। इसी दौरान आरोपित ने उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और ई-रिक्शा लेकर...