बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: बेतिया। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से पश्चिम चंपारण को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षकों एवं शिक्षा कर्मियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उक्त बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने शुक्रवार को महाराजा हरेंद्र किशोर केंद्रीय पुस्तकालय में कही। नवागत जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा एवं कुमकुम पाठक के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं पुस्तकालय से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार द्वारा महाराजा हरेंद्र क...