बगहा, जुलाई 24 -- Bagaha News: रामनगर। रामनगर थाना क्षेत्र के खटौरी गांव में नवविवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई। शुक्रवार सुबह में उसका शव बिछावन पर पड़ा मिला। वह खटौरी के चंदन कुमार की पत्नी प्रियंका देवी (20) थी। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बगहा से एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस व एफएसएल की टीम ने जांच के साथ सैंपल व साक्ष्य जुटाये। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पति को गिरफ्तार किया गया है। पर...