Bagaha News: नवलपुर में गन्ने के खेत में दबा मिला किशोर का शव
बगहा, अक्टूबर 16 -- Bagaha News: योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र की पिपरहिया पंचायत के सेमरी भवानीपुर वार्ड-3 के पूरब सरेह में शुक्रवार शाम गन्ने के खेत से मिट्टी में दबा किशोर का शव मिला। वह सुभान अंसारी के पुत्र जाहिद अंसारी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इधर, एसडीएम विकास कुमार व एसडीपीओ राकेश कुमार भाष्कर घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम घटनास्थल से साक्ष्य व सैंपल जुटाये। परिजनों के अनुसार जाहिद बुधवार रात करीब आठ बजे अपने घर से सेमरी के मरकज टोला में इस्तमा की तैयारी देखने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। गुरुवार से ही परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार शाम को पूरब सरेह स्थित एक गन्ने के खेत में लोगों ने ताजा मिट्टी खुदा हुआ देखा। संदेह होने पर पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.