Bagaha News: नरकटियागंज में हाई टेंशन करंट से मौत पर ग्रामीणों में आक्रोश
बगहा, अक्टूबर 8 -- Bagaha News: नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के शेरहवा पीपरा गांव में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से किशन चौधरी व दीपक यादव की मौत मामले में गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग व सड़क निर्माण कराने वाले ठेकेदार की लापरवाही से दोनों लोगों की जान गई है। सड़क के बीच से हाई टेंशन तार दौड़ाया गया है। ठेकेदार ने बीच सड़क पर मिक्सर मशीन खड़ी कर दी। ग्रामीण रंजन ओझा जयराम चौधरी, मूरत महतो, दिनेश चौधरी, अखिलेश यादव, रामपुकार, महेश आदि ने बताया कि 11 हजार वोल्ट तार की उंचाई भी कम है। इसलिए मिक्सर मशीन को रास्ते से हटाते समय उसका ऊपरी हिस्सा तार में सट गया। दोनों उसकी चपेट में आ गए। कई बार तार बीच सड़क से तार हटाने व उसकी ऊंचाई बढ़ाने को लेकर बिजली विभाग में ज्ञापन सौंपा गया था।
ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.