बगहा, अगस्त 1 -- Bagaha News: नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नरकटियागंज के खैरवा टोला के समीप स्थित पंडई नदी में बीते 16 जुलाई को डूबे रेहान का कंकाल शनिवार को साठी में मिला। परिजनों ने कंकाल के पास मिले कपड़ों से एसकी पहचान की है। वह नरकटियागंज के खैरवा टोला निवासी जुल्फिकार अंसारी का पुत्र था। पुलिस ने पहचान होने के बाद कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।

कंकाल की पहचान एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोस्तों के साथ नहाने गया रेहान पंडई नदी में डूब गया था। तेज धार में उसका शव बहकर साठी पहुंच गया था। चार दिनों तक एसडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश की थी। लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। उधर, नदी की तेज धारा में बहता हुआ रेहान का शव साठी पहुंच गया था। अधिक दिनों तक पानी में रहने पर शव सड़-गल गया था। बाद में नदी में पानी कम होने पर जान...